फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के तट पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपदान करने आए बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। विदुर कुटी पर कार्तिक स्नान मेले में गंगा तट पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन पुलिस ने अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर की खोजबीन के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव ननुपुरा के रहने वाले महेश (65) बृहस्पतिवार को विदुर कुटी के पास लगे कार्तिक गंगा स्नान मेले में आए थे। महेश को अपनी मां की आत्मशांति के लिए दीपदान करना था। शाम दीपदान करने के लिए उन्होंने गंगा स्नान किया। गंगा स्नान कर तट पर आए थे, तभी तेज गति में आए एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महेश घायल होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही एएसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। उधर, चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। हालांकि पुलिस ने ट्रैक्टर को काफी तलाश किया लेकिन कहीं हाथ नहीं लगा। महेश को अस्पताल लाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें