फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रभावित करने वाले दबंगों को किया जाएगा चिन्हित

विज्ञापन
जिनौर पुलिस लाइन में बैठक लेते एडीजी राजकुमार। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चुनाव प्रभावित करने वाले दबंगों को किया जाएगा चिह्नित
विज्ञापन

बिजनौर। विधानसभा चुनाव को लेकर एडीजी बरेली जोन जनपद के दौरे पर रहे। उन्होंने पुलिस अफसरों की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। वहीं चुनाव को प्रभावित करने वाले दबंग लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड गाइड लाइन का पालन कराने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार बिजनौर पहुंचे। उन्होंने विधान सभा को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए अफसरों के साथ बैठक की। पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित गोष्ठी में विधानसभा चुनाव को आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कराने के लिए कहा। कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोविड-19 से बचाव के लिए जारी की गई गाइडलाइन का पालन कराने पर भी जोर दिया। कहा कि चुनाव को प्रभावित करने वाले दबंग किस्म के लोगों का चिन्हीकरण कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। कहा कि पहले चुनावों में हुई घटनाओं का अवलोकन किया जाए। जिससे पिछले चुनावों में झगड़ा फसाद करने वालों की जानकारी हो सके। गांव में गुटबंदी के चलते झगड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता समेत समस्त सीओ और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस गोष्ठी से पहले एएसपी सिटी और एएसपी देहात ने चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें