फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया मर्डर केस: आखिर दबोचा गया आरोपी पति, पूछताछ में उगला पत्नी की हत्या का राज

Wed, 24 Nov 2021 07:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में प्रवक्ता प्रिया शर्मा की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपी पति को भी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी पति ने पूछताछ में पत्नी की हत्या का राज उगल दिया है।
विज्ञापन
आरोपी पति गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में प्रवक्ता डॉ. प्रिया शर्मा की हत्या में पुलिस ने हत्यारोपी पति को दबोच लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि किसी और से प्रेम होने के शक में पत्नी की हत्या सुपारी देकर करवा दी थी। पुलिस हत्याकांड में अब तक दो शूटरों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने जजी चौराहे के पास से मृतका प्रिया शर्मा के पति कमल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। कमल शर्मा निवासी मुरादाबाद पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। हत्याकांड में पुलिस ने 16 नवंबर को विक्रांत पुत्र राजवीर निवासी गांव खलीलपुर अमरु छजलैट, अंकुर उर्फ बिट्टू पुत्र जोगराज निवासी महलकपुर, कपिल उर्फ छोटू पुत्र तेजपाल सिंह महलकपुर मुरादाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अंकुर और कपिल भी 25-25 हजार रुपये के इनामी थे। 

बताया गया कि दो नवंबर को भी शूटर राजू कश्यप पुत्र चंद्रपाल निवासी खदाना मुरादाबाद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में गोपाल शर्मा, गोलू शूटर, वर्षा सास, ननद डोली की गिरफ्तारी होना बाकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

विज्ञापन

29 अक्तूबर को की गई थी हत्या
29 अक्तूबर को शहर की साकेत कॉलोनी में आरबीडी कॉलेज की प्रवक्ता प्रिया शर्मा की उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह सुबह के समय पैदल ही कॉलेज जा रही थीं। शूटर गोलू, राजू कश्यप और गोलू ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी डेढ़ महीना पहले से प्रवक्ता को मारने के लिए रेकी कर रहे थे।

प्रेम संबंधों के शक में कराई हत्या
पुलिस के मुताबिक आरोपी कमल शर्मा ने पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी प्रिया शर्मा के किसी और से प्रेम संबंध हो गए थे। अब वह उससे दूरियां बना रही थी। जिसके चलते प्रिया शर्मा और प्रेमी दोनों को ही मरवाने का इरादा बना लिया था। उधर, प्रिया शर्मा की बड़ी बहन संगीता और जीजा ब्रजेश कौशिक को भी मारने की योजना थी। साढ़े पांच लाख रुपये दे दिए गए थे। करीब 12 लाख की सुपारी तय की गई थी।

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

प्रवक्ता हत्याकांड में उसके हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस के चार आरोपी पहले ही पकड़ लिए गए थे। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें