फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा हत्याकांड में मुजफ्फरनगर का गैंग आया पुलिस के निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा हत्याकांड में मुजफ्फरनगर का गैंग निशाने पर
विज्ञापन

बिजनौर। बालवाली चौकी इंचार्ज दरोगा सहजोर सिंह मलिक हत्याकांड में पुलिस के निशाने पर मुजफ्फरनगर का एक गैंग आ गया है। गैंग के सदस्य पहले भी एक सिपाही की हत्या में जेल जा चुके हैं।
30 जून को बालावाली चौकी इंचार्ज दरोगा सहजोर सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्यारे दरोगा का सर्विस पिस्टल भी लूटकर ले गए थे। इस हत्याकांड के करीब पौने दो महीने बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने दरोगा की हत्या के शक में शराब व खनन माफियाओं को भी हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, लेकिन पुलिस को उनसे हत्याकांड के बारे में कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस ने दरोगा के सर्विस पिस्टल की तलाश में खेतों की भी खूब खाक छानी, लेकिन कुछ नहीं मिला। अब इस हत्याकांड में पुलिस के शक की सुई मुजफ्फरनगर के एक गैंग पर जाकर अटकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार यह गैंग मुजफ्फरनगर में कई आपराधिक घटनाओं के साथ साथ एक सिपाही के कत्ल को भी अंजाम दे चुका है। सिपाही के कत्ल के मामले में गैंग के सदस्य जेल भी जा चुके हैं। पुलिस अब इस गैंग के सदस्यों को खंगालने में जुट गई है। हर बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है। एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक सहजोर सिंह मलिक हत्याकांड खुलासे के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें