बाजपुर। मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने सीओ बीएस चौहान से मुलाकात की। आरोप है कि 19 अगस्त को हल्द्वानी बस स्टैंड पर गांव राजीवनगर निवासी विपिन वाल्मीकि अंडे का ठेला लगा रहा था कि इसी दौरान मिठाई विक्रेता के पुत्र ने उसे पीटकर ठेला पलट दिया।
जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। सोमवार को उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि और सपा नेता अरविंद यादव के नेतृत्व में कई लोग एकत्र होकर सीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सीओ बीएस चौहान से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर रोष जाहिर किया। मौके पर सौरभ चुनारा, राजेंद्र वाल्मीकि, विक्की, सचिन, जितेंद्र, राहुल, विजेंद्र, मिंका वाल्मीकि आदि थे।