कोतवाली देहात। हाईवे पर गांव हुसैनाबाद के पास डीसीएम और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना नहटौर क्षेत्र के गांव जोगीपुर उर्फ इब्राहिमाबाद निवासी सीताराम 30 वर्ष गांव के ही अपने साथी सचिन कुमार के साथ बाइक से बृहस्पतिवार रात नजीबाबाद से अपने घर जा रहा था। जब दोनों बाइक से हाईवे पर गांव हुसैनाबाद के पास पहुंचे तो सामने से आ रही डीसीएम और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर में सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी सचिन घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के सचिन को छुट्टी दे दी हैं। सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना के बाद डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।