फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजान हत्याकांड का खुलासा कराने की मांग को लेकर शेरकोट में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजान हत्याकांड : शेरकोट पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

शेरकोट। तीन सप्ताह पहले हुई 10 वर्षीय फैजान हत्या का पुलिस अब तक भी खुलासा नहीं कर सकी है। इससे परिजनाें में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को उन्होंने हत्याकांड का खुलासा कराने की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारियों की ओर से इस दौरान एसओ को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

नागरिक शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर एकत्र हुए। यहां पर पुलिस के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में कोई रुचि नहीं ले रही है। तीन सप्ताह पहले शनिवार को मोहल्ला इमामबाड़े का 10 वर्षीय फैजान पुत्र इमामुद्दीन लापता हो गया था। जिसका शव अगले दिन रविवार को बोरी में बंद पड़ा मिला था। मस्जिद के बाहर प्रदर्शन करने के बाद फैजान के परिजनों को साथ लेकर लोग थाने पहुंचे। एसओ से मिलकर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सात दिन के अंदर हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो थाने के बाहर अनिश्चितकाल धरना प्रदर्शन होगा। इस दौरान इममुद्दीन, शोएब खान, शादाब राणा, मोतहसीन, इमरान, नबील, मोहसिन, हसीन, गुलनबाज, निगरिश, फरमान, सलमान, आरिफ, महबूब, अदनान, तनवीर, शाहिद, अजीम, सलीम, फारूख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें