फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो कॉल रिकार्डिंग ने खोला साजिश का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑडियो कॉल रिकार्डिंग ने खोला साजिश का राज
विज्ञापन

नहटौर। प्रेमी के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला करने की महिला की साजिश का मोबाइल की ऑडियो रिकार्डिंग से पर्दाफाश हो गया। मोबाइल की रिकार्डिंग सुनकर महिला का पति हतप्रभ रह गया। उसने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ एसपी को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले के एक व्यापारी का आरोप है कि उसकी पत्नी को पड़ोसी मोहल्ले के ही एक शादीशुदा व्यक्ति ने झांसे में लेकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पता चलने पर एक पंचायत हुई । इसमें मामला रफा दफा कर महिला अपने पति के साथ रहने लगी। व्यापारी ने घर के मोबाइल में ऑटो कॉल रिकार्डिंग लगा दी। करीब तीन माह बाद महिला ने अपने प्रेमी से बात की। इसमें पति द्वारा शक के आधार पर मारपीट करने और उसे छोड़ने की बात महिला ने अपने प्रेमी से बताई तो प्रेमी ने महिला को पति के पेट में छुरा घोंपने की सलाह दे डाली। बच्चों को घर से लेकर भागने का प्लान भी बनाया जा रहा है। शाम के समय व्यापारी ने दुकान से आकर मोबाइल रिकार्डिंग सुनी तो उसके पैरों के तले की निकल गई। पति ने महिला और प्रेमी की साजिश की रिकार्डिंग परिजनों और रिश्तेदारों को सुनवाई। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई। कोतवाल राजेश सोलंकी का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें