युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया
नगीना। पारिवारिक कलह के चलते एक युवती ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी नगीना लाए जहां से गंभीर हालत में उसे बिजनौर चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया।
दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
नगीना। लूट के एक मामले में वांछित तथा गैंगस्टर में फरार चल रहे एक बदमाश समेत पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि दो माह पूर्व हुई लूट के मामले में फरार चल रहे। मोहल्ला कलालान निवासी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध चल रहे एक शातिर बदमाश सुहेल निवासी मोहल्ला सरायमीर को भी गिरफ्तार कर लिया है।