फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर (बिजनौर)। बदमाशों ने गांव हरदासपुर गढ़ी के जंगल में साइकिल सवार और गांव गोवर्धनपुर नंगली के निकट बाइक सवार युवक से लूटपाट की। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

गांव लाड़नपुर निवासी रोशन सिंह हल्दौर में शहीद स्मारक के निकट स्थित कपड़े की दुकान पर काम करता है। रोशन के अनुसार शनिवार की शाम करीब छह बजे वह साइकिल से घर लौट रहा था। गांव हरदासपुर गढ़ी की नहर की पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने साइकिल में लात मारकर उसे गिरा दिया। विरोध करने पर पिटाई कर उससे चार हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश पुलिस से शिकायत करने पर भुगत लेने की धमकी देते हुए गांव कुम्हारपुरा की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने रविवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। दूसरी घटना में नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव ढ़ीकली निवासी मोंटी और सतीश कुमार गांव गोवर्धनपुर नंगली निवासी अपने रिश्तेदार हरिओम सिंह की पुत्री के जन्मदिन में गए थे। दोनों युवक शनिवार की रात करीब आठ बजे अन्य रिश्तेदारों को गांव जमालपुर के बस अड्डे पर छोड़कर बाइक से गोवर्धनपुर नंगली लौट रहे थे। गांव गोवर्धनपुर नंगली के निकट जंगल के पास आधा दर्जन बदमाशों ने दोनों युवकों को रोक लिया। बदमाशों ने मोंटी को पकड़ लिया जबकि सतीश उनके चंगुल से छूटकर गांव की ओर भाग लिया। सतीश ने अपने मोबाइल से कॉल करके रिश्तेदारों को घटना के बारे में बताया। इससे पहले की ग्रामीण आते, बदमाश मोंटी से चार हजार रुपये लूट कर जंगल में फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार गौड़ का कहना है कि लूट के मामले उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें