नूरपुर। मोहल्ला हजरतनगर में महिला की गला रेतकर की गई हत्या के मामले में मृतका के पिता की ओर से अज्ञात के विरुद्घ हत्या की की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं घटना के बाद से महिला का पति फरार है।
रविवार की शाम मोहल्ला हजरतनगर में शबाना पत्नी अतीक अहमद की घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही महिला का पति फरार चल रहा है। पुलिस को शक है कि हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। रविवार को शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि घटना से कुछ घंटे पहले एक व्यक्ति शबाना के घर आया था। पुलिस ने रविवार की रात महिला के पति के अलावा एक अन्य व्यक्ति की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस मामले में मृतका के पिता जुम्मा ने अज्ञात के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है तथा शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।