बिलासपुर। घाघस पुल के पास ट्रक व स्कूटी में टक्कर हो गई। इससे स्कूटी सवार को मामूली चोटें आई हैं। दोनों पक्षों में समझौता होने से मामला पुलिस तक नहीं पहुंच पाया। जानकारी अनुसार ट्रक बिलासपुर से बरमाणा की ओर जा रहा था, जबकि स्कूटी सवार बिलासपुर की ओर आ रहा था। घाघस पुल के पास स्कूटी की ट्रक से टक्कर हो गई। कुछ देर तक हाईवे पर जाम लग गया।