धामपुर। इनकम टैक्स की टीम में शामिल अधिकारियों ने रवि प्रकाश सराफ के शोरूम के बाद उसके घर पर भी छापेमारी की। छापेमारी के दौरान किसी को भी अंदर-बाहर नहीं करने दिया गया। बताया गया कि अधिकारियों ने शुक्रवार रात दो बजे तक शोरूम और घर की गहनता के साथ चेकिंग की। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी लखनऊ मुख्यालय पर कार्यरत विभाग के डीजी के आदेश पर की गई है। रिपोर्ट संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित करेंगे। शोरूम के मालिक ने बताया कि 16 अगस्त को उन्हें मुरादाबाद इनकम टैक्स के कार्यालय में बुलाया गया है।
शनिवार को लोग रवि प्रकाश सराफ शोरूम पर छापेमारी की कार्रवाई को देख सन्न रह गए। रवि प्रकाश सराफ शोरूम पर पहुंच कर जब वहां पर मौजूद शोरूम स्वामी विनीत कुमार बंसल से जानकारी करने का प्रयास किया गया है। तो वे कार्रवाई से हतप्रभ दिखाई है। उन्होंने कहा कि मैं खुद आश्चर्य में हूं। शनिवार को समय से उनका शोरूम तो खुल गया था। पर 11.30 बजे तक शोरूम को व्यवस्थित नहीं किया जा सका था। शोरूम स्वामी विनीत प्रकाश बंसल ने बताया कि छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने उन्हें व उनके बड़े भाई विभु प्रकाश बंसल को शोरूम से बाहर नहीं जाने दिया गया। रातभर छापेमारी की कार्रवाई करते रहे। रात में ही तीन बजे अधिकारियों ने उनके घर पर भी छापेमारी की। इसके बाद टीम जरूरी कागजात लेकर चले गए। धामपुर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को भी नहीं फटकने दिया गया।
शोरूम मालिक विनीत प्रकाश बंसल का कहना है कि जो टीम ने उनसे मांगा, वह कागज दिखाया। चेकिंग करने के बाद अधिकारी जाते समय उन्हें बताया कि 16 अगस्त को उन्हें मुरादाबाद विभाग के कार्यालय में तलब होना है।