फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या इंटर कालेज में छात्रा को प्रार्थना स्थल पर सरेआम पीटा, छात्रा भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। कन्या इंटर कालेज में छात्रा को प्रार्थना स्थल पर सरेआम पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता छात्रा ने घटना की पुलिस में शिकायत की है। घटना से छात्रा बेहद आहत है। वह कालेज जाने में भी डर रही है। छात्रा की पिटाई से कालेज की अन्य छात्राओं में भी रोष है। आरोप है कि इस तरह सरेआम छात्रा को पीटना शिक्षिकाओं को शोभा नहीं देता।
विज्ञापन

कृष्णानगर कालोनी निवासी रितिका पुत्र सुभाषचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कन्या इंटर कालेज में 12 वीं कॉमर्स की छात्रा है। वह प्रतिदिन की तरह समय से कालेज पहुंच गई। कालेज में समय से प्रार्थना करने स्थल पर भी चली गई। आरोप है कि प्रार्थना होने के बाद शिक्षिका रूचिका व ऊषा गुप्ता ने उसे स्टेज पर बुला लिया। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने उसकी सरेआम पिटाई की। पिटाई की इस घटना से छात्रा भयभीत हो गई। वह बेहोश गई। उसे काफी देर बाद होश आया। छात्रा शिक्षिकाओं की सरेआम पिटाई से बुरी तरह से आहत है। वह कालेज जाने से भी डर रही है। प्रार्थना स्थल पर पिटाई की घटना से अन्य छात्रा भी डरी हैं। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें आए दिन प्रार्थना स्थल पर पिटकर बेइज्जत किया जाता है। प्रधानाचार्या सविता सिंह का कहना है कि पिटाई की घटना उनके संज्ञान में आई है। वह इस संबंध में शिक्षिकाओं से पूछताछ करेंगी। कोतवाल शक्ति सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत मिली है। इस मामले में कालेज पहुंचकर जांच की जाएगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
छात्रा को सिर से पिन निकालने को किया विवश
छात्रा ने बताया कि आरोपी दोनों शिक्षिकाओं ने अन्य छात्राओं पर प्रभाव दिखाने के लिए उसे प्रार्थना स्थल से बाहर निकाला। बाद में उसके बालों में लगी पिन को बाहर निकलवाया। चोटी में रबर को भी निकलने के लिए विवश है। यह कहते हुए पिटाई की कि जिन छात्राओं के सिर में जूं होंगी, उसे इस तरह से पीटा जाएगा। शिक्षिकाओं की इस हरकत से सभी छात्राएं सहमी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें