स्योहारा नगरपालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते विधायक अशोक ?
- फोटो : BIJNOR
पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाणपत्र
स्योहारा। नगर पालिका परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को कार्यक्रम आयोजित कर प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचाने के निर्देश पालिकाकर्मियों को दिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संबोधन सुना गया।
सोमवार को पालिका परिषद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अशोक राणा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय, परियोजना विभाग के अधिशासी अवर अभियंता पीयूष चंदेल, वरिष्ठ लिपिक ओमप्रकाश सिंह, शान अली, हरिओम पंवार, मुकेश रस्तोगी, आलोक अग्रवाल, बदर खान, मोहम्मद यासीन भोलू, असलम, नसीम कुरैशी आदि शामिल रहे।