फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कारोबारी ने गोली मारकर दी जान

Fri, 07 Nov 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
दर्द-बिजनौर में दवा कारोबारी के गोली मारकर आत्महत्या करने पर विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। शहर के नगीना रोड चक्कर चौराहे के पास दुकान में ही शुक्रवार को दवा कारोबारी सोहित कुमार (35) पुत्र सुरेंद्र सिंह ने तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में गंभीर बीमारी होने पर मानसिक तनाव का जिक्र है। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मुकरपुर गदई निवासी सोहित कुमार का चक्कर चौराहे के पास शिव शक्ति बायोटेक नाम से दवा का होलसेल का कारोबार है। वह अपने परिवार के साथ नूरपुर रोड पर जानकी पुरम कॉलोनी में रह रहा था। शुक्रवार को मेडिकल स्टोर पर कर्मचारियों के साथ दवा सप्लाई के लिए पैकेट तैयार कराए। इसके बाद एजेंट को दवा सप्लाई करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एजेंट के जाने के बाद उसने खुद कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे। सोहित को खून से लथपथ देख पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल, शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी, फॉरेंसिक टीम ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मेडिकल स्टोर के अंदर से 315 बोर के तमंचे और सुसाइड नोट को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दर्द-बिजनौर में दवा कारोबारी के गोली मारकर आत्महत्या करने पर विलाप करते परिजन। संवाद

दर्द-बिजनौर में दवा कारोबारी के गोली मारकर आत्महत्या करने पर विलाप करते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें