फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नूरपुर में बड़ी चोरी: दो सगे भाइयों के घर से लाखों की नकदी-जेवर उड़ाए, चोर जंगल में बैग फेंक भागे

Thu, 17 Jul 2025 11:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

नूरपुर के गांव गोहावर हल्लू में चोरों ने दो सगे भाइयों के घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने, बर्तन और ₹1.60 लाख नकद पर हाथ साफ कर दिया। CCTV में कैद हुए चोर भागते वक्त बैग जंगल में फेंक गए।

विज्ञापन
बिजनौर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोहावर हल्लू में बीती रात चोरों ने दो सगे भाइयों के मकानों को निशाना बनाया। दोनों ही घरों में रखे सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और कुल 1.60 लाख रुपये नकद चुरा लिए गए। चोरी के बाद आरोपी चोर पास के जंगल की ओर भाग निकले और वहीं पर बैग व डिब्बे फेंक दिए।

इस वारदात की खास बात यह रही कि एक पड़ोसी के घर में लगे CCTV कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। वीडियो फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे चोर रात के अंधेरे में दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए और चोरी को अंजाम देकर जंगल की तरफ निकल गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 17 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

गांव में एक ही रात दो घरों में बड़ी चोरी से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें