फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति पर ब्लॉक प्रमुख नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति पर ब्लॉक प्रमुख नाराज
विज्ञापन

नजीबाबाद। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने ग्राम पंचायत कल्हेड़ी, अस्दुल्लापुर और हकीमपुर काजी में ग्रामीणों की सुनवाई की। ग्राम पंचायत सचिवों के अनुपस्थित मिलने पर बीडीओ के माध्यम से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए रोस्टर के अनुसार जनसुनवाई कार्यक्रम निर्धारित किया है। ग्राम पंचायत अस्दुल्लापुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय व पंचायतघर पर ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव के लगातार अनुपस्थित रहने तथा ग्राम पंचायत विकास के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम पंचायत कल्हेड़ी, अस्दुल्लापुर, हकीमपुर काजी के ग्राम पंचायत सचिवों की जनसुनवाई कार्यक्रम में अनुपस्थिति और रोस्टर अनुसार ग्राम पंचायतों पर उपस्थित न रहने पर नाराजगी व्यक्त की। बीडीओ के माध्यम से उन्होंने पंचायत सचिवों का स्पष्टीकरण तलब कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने ढाई दशक पूर्व निर्मित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेहद खस्ताहाल होने, विद्यालय भवन निर्माण से अब तक छत पर प्लास्टर न किए जाने तथा भवन के बेहद खस्ताहाल होने की स्थिति से बीडीओ को अवगत कराया। ब्लॉक प्रमुख ने खस्ताहाल स्कूल भवन में शासन की कायाकल्प योजना के अंतर्गत फर्श में टाइल्स लगाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए तत्काल बीडीओ और शिक्षा विभाग से विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार कराने को कहा। जनसुनवाई दिवस में ग्राम प्रधान अस्दुल्लापुर रविता देवी की उपस्थिति में शासन की विभिन्न पेंशन तथा विकास योजनाओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें