कालागढ़ के संजयनगर में कार्यक्रम में भाग लेते पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी।
- फोटो : DHAMPUR
कालागढ़ की दुर्दशा के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया
कालागढ़। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी शुक्रवार सायं कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी पहुंचे। कालागढ़ की दुर्दशा के लिए उन्होंने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
केंद्रीय कॉलोनी के संजय नगर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कालागढ़ की दुर्दशा के लिए मौजूदा भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने बरसात में सूखा स्रोत की बाढ़ से मकान ध्वस्त हो जाने पर दुख जताया। कहा कि स्थानीय विभागों ने उस स्थान की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक व सांसद ने एक बार भी जनता के बीच आकर उनका दु:ख दर्द दूर नहीं किया।
कालागढ़ के विकास के लिए कांग्रेस की सरकार कार्य करेगी। उन्होंने मौके पर जाकर ध्वस्त मकानों को भी देखा। इसके अलावा कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में राजेश्वर कुमार अग्रवाल को कांग्रेस कोटद्वार का जिला महासचिव बनाया गया। इस मौके पर कोटद्वार महापौर हेमलता नेगी, आकाशदीप शर्मा, केनिंग कुमार, मो यूसुफ, अंशुल आदिवाल, राजीव कश्यप, प्रीतम रौतेला, विजय रौतेला आदि रहे। अध्यक्षता आकाशदीप शर्मा ने की व संचालन जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल ने किया।