बिजनौर जनपद के शेरपुर अभि गांव में किसान के खेत पर बनी मजार पर रातों-रात किए गए निर्माण कार्य को पुलिस ने हटवा दिया। किसान लोटन सिंह ने बताया कि उनके खेत में पीपल के पेड़ के नीचे वर्षों से एक मजार बनी हुई है। शनिवार सुबह जब वे खेत पर पहुंचे तो मजार के ऊपर टिनशेड और उसके चारों ओर चबूतरा बना हुआ देखकर हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: Income Tax Raid: 75 घंटे बीते, धामपुर मिल में अभी भी जांच जारी, शिफ्ट वाइज दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी
किसान द्वारा इसकी सूचना गांव में दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल, सीओ गौतम राय, नायब तहसीलदार अमित कुमार और थाना प्रभारी सत्येंद्र मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने स्थिति का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को अवैध मानते हुए चबूतरा, टिनशेड और वहां रखे गए दान पात्र को हटवा दिया। अधिकारियों के अनुसार, मजार पर निर्माण करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। पुलिस इस मामले की शांतिपूर्ण जांच कर रही है।