फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कोहरे में हुआ सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Sat, 30 Dec 2023 04:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रात के समय आए सर्दी के पहले घने कोहरे में हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई। दरअसल पति- पत्नी एक बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे कि रास्ते में घने कोहरे के कारण मोड पर उनकी बाइक पलट गई जिसमें महिला की मौत  हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर गढ़ी निवासी रघुवीर सिंह का (30 वर्षीय) पुत्र महेश अपनी पत्नी मोनी (23 वर्ष) को शुक्रवार की शाम धामपुर से बाइक द्वारा दवाई दिलवाने गया था। बताया जाता है की रात्रि करीब 9 बजे घर वापस जाते समय जब उसकी बाइक नगीना- हरेवली मार्ग पर बूढ़ावाले के पुल के आगे पहुंची तो सामने आए घने कोहरे के चलते मोड पर उसकी बाइक अचानक सड़क पर गिर गई।

बाइक के सड़क पर गिरने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस द्वारा नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने पर चिकित्सकों ने मोनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि महेश को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतका  के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि महेश की शादी मोनी से करीब सात- आठ माह पूर्व ही हुई थी। महेश की पत्नी गर्भवती थी तथा उसकी दवाई लेने ही वह धामपुर गया था। दुर्घटना में मोनी की मृत्यु होने से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें