फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज को मिले 14 नए वरिष्ठ चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल अस्पताल में बढ़ेंगीं स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन

- 25 पद वरिष्ठ रेजिडेंट के मेडिकल कॉलेज में स्वीकृत हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को सत्र 2024 से शुरू करने की तैयारी है। जिसके चलते प्रोफेसर, चिकित्सकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब 14 नए वरिष्ठ चिकित्सकों की तैनाती हो गई है। जल्द ही सभी चिकित्सक अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे।

महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ रेजिडेंट के 25 पद स्वीकृत हैं। जिनके लिए चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। कॉलेज में लगातार अलग-अलग पदों पर भर्ती की जा रही है। अलग-अलग विभाग में 14 नए वरिष्ठ चिकित्सक की तैनाती कर ली गई है। सर्जरी विभाग में तीन, मेडिसिन में तीन, आर्थो में एक, एनेस्थीसिया में एक, साइक्रेटिक में एक, पीडिया में एक, रेडियोलॉजी में एक, माइग्रो विभाग में एक, गायनी विभाग में दो वरिष्ठ चिकित्सकों की तैनाती हुई है। सभी चिकित्सक धीरे-धीरे ओपीडी शुरू करेंगे। जिससे मरीजों को भी फायदा होगा। जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में संबंद्ध होने के बाद स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

- महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में 14 नए वरिष्ठ चिकित्सकों की तैनाती हो गई है। जल्द ही सभी चिकित्सक अस्पताल में ड्यूटी करेंगे। इससे मरीजों को भी फायदा पहुंचेगा। स्टाफ आने से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो जाएंगी। - डॉ. विदित दीक्षित, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
- 86 प्रतिशत पूरा हुआ मेडिकल कॉलेज का निर्माण

- 16 प्रोफेसर की मेडिकल कॉलेज में हो चुकी है तैनाती
- 2024 में मेडिकल कॉलेज का नया सत्र शुरू करने की तैयारी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का करीब 86 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जनवरी के अंत तक स्वाहेड़ी में बन रहे भवनों का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। सत्र 2024 में एमबीबीएस की कक्षा शुरू करने की तैयारी चल रही है। जिसके लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम निरीक्षण करेगी। स्वाहेड़ी में वर्तमान में सड़क, मुख्य द्वार, पानी टैंक, बिजली आदि का काम चल रहा है।
- इन भवनों का निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा
एकेडमिक ब्लॉक, प्राचार्या आवास, गर्ल्स एवं ब्यॉज हॉस्टल, बहुउद्देश्यीय भवन, मेडिकल स्टाफ आवास आदि भवनों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम निरीक्षण के बाद ही मेडिकल कॉलेज के संचालन को अनुमति पत्र देगी। इसके बाद ही एमबीबीएस के विद्यार्थियों का एडमिशन हो सकेगा।
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज के लिए पहले 16 प्रोफेसरों की हो चुकी है तैनाती
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में 53 प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद हैं। इनमें से 16 पदों पर अभ्यार्थियों को चयनित कर लिया गया है। जिनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। अभी सभी चयनित चिकित्सक मेडिकल कॉलेज की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें