फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा, खौफनाक सच जान कांपा हर किसी का कलेजा, चिप्स का लालच देकर ले गया था दरिंदा

Wed, 10 Jan 2024 10:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor Murder Case : बिजनौर में पुलिस ने मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूला है। वहीं, इस जघन्य अपराध का सच जानकर हर किसी का कलेजा कांप उठा।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में यौन उत्पीड़न के बाद बच्ची की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई। पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी बच्ची को कुरकुरे व चिप्स दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया था।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी सात वर्षीय बच्ची सोमवार की शाम लगभग सात बजे घर के पास खेलते समय लापता हो गई थी। काफी समय बाद भी घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। मंगलवार दोपहर परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। कोई सुराग न मिल पाने पर डॉग स्क्वायड की टीम ने भी तलाश की।

इसके बाग बच्ची का शव मंगलवार शाम को बाईपास रोड पर कूड़े के ढेर के पास नाले के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद से ही सीओ सर्वम सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम जांच में जुट गई। सीसीटीवी जांच के दौरान आरोपी की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी शादाब पुत्र दिलशाद के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी शादाब पड़ोस में ही अपने मौसा के यहां रहता था। पुलिस ने आरोपी युवक शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में यौन उत्पीड़न के बाद बच्ची की हत्या का जुर्म कबूल किया है।

सीसीटीवी से हुई आरोपी की पहचान
जांच करते हुए पुलिस ने रात में दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। जिनमें आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा। मगर अंधेरा होने के कारण कई फुटेज में आरोपी का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख सका। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों व मोहल्लेवालों को फुटेज दिखाकर युवक की पहचान कराई।

गमगीन माहौल में बच्ची के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया
बुधवार को मृतका का शव घर पहुंचा। इसके बाद गमगीन माहौल में उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस जघन्य घटना लेकर लोग आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। मोहल्ले वालों का कहना है कि आरोपी शादाब अपनी सगी मौसी के यहां आता-जाता रहता था। इस कारण वह मोहल्ले के बच्चों से घुल मिल गया था। जिसका लाभ उठाकर वह उसे बहला फुसलाकर ले गया और उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: UP: तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी धमकी, पीड़िता ने एसएसपी को बताई आपबीती, कार्रवाई गुहार
विज्ञापन

सात दिन में दाखिल किया जाएगा आरोप पत्र : एसपी
नहटौर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी युवक शादाब को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। विधिक कार्रवाई चल रही है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें: होमगार्ड दंपती हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा: दोस्त ही बना कातिल, पूछताछ में बताई ऐसी वजह, अफसर भी हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें