फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाघ ने हाथी के बच्चे पर किया हमला, उपचार के लिए कालागढ़ लाया गया

Wed, 01 Nov 2023 12:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ टाइगर रिर्जव की हल्दूपड़ाव रेंज में हाथी के एक नन्हें नर बच्चे को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल हाथी का बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में बाघ ने हमला करके हाथी के एक बच्चे को घायल कर दिया। घायल नन्हे बच्चे को कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ हाथीशाला में उपचार के लिए लाया गया है। हाथी के बच्चे के दोनों पैरों पर बाघ ने हमला कर उसे घायल किया है।

विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ टाइगर रिर्जव की हल्दूपड़ाव रेंज में हाथी के एक नन्हें नर बच्चे को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। गश्ती दल को यह बच्चा मिला है। जिसे उपचार के लिए कालागढ़ हाथीशाला में लाया गया। जहां उसे मौजूद वन कर्मियों ने दूध पिलाकर गद्दे पर सुला दिया। हाथी के बच्चे के दोनों पैरों में बाघ के हमले का घाव है।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन हादसा: खुद को कोसता रहा पिता, बोला- बेटी की मान लेता तो बच जाता परिवार, उजड़ गईं तीन जिंदगियां

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हाथी के उपचार के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्साधिकारी दुष्यंत कुमार शर्मा कालागढ़ बुलाए गए हैं। कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी नंद किशोर रूवाली ने बताया कि हाथी का बच्चा स्वस्थ हैं। रात में उसने दूध पिया है। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मचा कोहराम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें