फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां की डांट बर्दाश्त न कर सका जवान बेटा, घर से निकलकर उठाया ये खौफनाक कदम, इस हालत में मिली लाश

Tue, 31 Oct 2023 11:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : जवान बेटा अपनी मां की डांट को बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में हीमपुर दीपा क्षेत्र के गंधौर गांव में मां की डांट से नाराज होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव गंधौर निवासी बाबूराम का 24 वर्षीय पुत्र विकास 25 अक्तूबर को घर से लापता हो गया था। उसे उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। घरवालों ने विकास की काफी तलाश की लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसके चलते विकास के पिता ने सोमवार को थाने पहुंच कर गुमशुदगी की तहरीर देकर पुलिस से अपने पुत्र की बरामद की मांग की थी।

वहीं, मंगलवार की दोपहर में जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गईं महिलाओं ने गांव के ही किसान फकीरा के गन्ने के खेत में पेड़ पर शव लटका देखा। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी सुनील कुमार ने घटनास्थल की जांच- पड़ताल की और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से मृतक विकास की साइकिल, गले के फंदे में प्रयोग की गई प्लास्टिक की रस्सी और उसकी कैप मिली है। शव लगभग 5-6 दिन पुराना लग रहा है। विकास कुछ समय पूर्व काम की तलाश में विदेश भी गया था। जो काम न मिलने पर वापस आ गया था।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन हादसा: खुद को कोसता रहा पिता, बोला- बेटी की मान लेता तो बच जाता परिवार, उजड़ गईं तीन जिंदगियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें