फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में बिजनौर नगरपालिक अव्वल, बढ़ापुर पिछड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण में बिजनौर नगरपालिक अव्वल, बढ़ापुर पिछड़ा
विज्ञापन

बिजनौर। इस साल कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में जनपद में बिजनौर पालिका अव्वल रही, जबकि बढ़ापुर और झालू पिछड़ गए। नार्थ जोन में झालू 430 और बढ़ापुर नगर पंचायत 436 वीं रैंक ही बना सकी। किरतपुर पालिका पिछले साल के मुकाबले रैंक में लुढ़क गई है। जिस पर प्रशासन ने किरतपुर पालिका से स्पष्टीकरण मांगा है। बिजनौर पालिका ने नॉर्थ जोन यानि उत्तर भारत के कई राज्यों में सातवीं और प्रदेश में तीसरी रैंक मिली है।
मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की ओर से स्वच्छता सर्वे कराया गया था। जिसमें शहर में साफ सफाई के अलग-अलग बिंदुओं पर सर्वे किया गया। घर से कूड़ा उठने, रास्तों और गलियों में सफाई, शौचालय और कूड़ा निस्तारण जैसे बिंदुओं पर अलग-अलग अंक दिए गए। हाल ही में इस सर्वे के आंकड़े जारी किए गए हैं। जिसमें तीन हजार से अधिक अंक लेकर बिजनौर पालिका ने नॉर्थ जोन यानि उत्तर भारत के कई राज्यों में सातवीं और प्रदेश में तीसरी रैंक मिली है। साल 2020 में बिजनौर ने 38वीं रैंक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडावर का प्रदर्शन रहा बेहतर
पच्चीस हजार तक की आबादी वाले 720 शहरों का सर्वे एक श्रेणी में रखकर किया गया। जिसमें मंडावर जिले की पंचायतों में काफी बेहतर रहा। मंडावर को नॉर्थ जोन में 86 वीं और प्रदेश में 26 वीं रैंक मिली है। मंडावर को छोड़कर नॉर्थ जोन में की इस श्रेणी का बिजनौर का कोई शहर 100 से नीचे नहीं आ पाया।
पचास हजार से एक लाख तक की आबादी वाली पालिका
निकाय मिली रैंक स्टेट रैंक
बिजनौर 7 3
शेरकोट 40 20
चांदपुर 45 24
नजीबाबाद 46 25
धामपुर 49 28
नगीना 62 34
किरतपुर 72 42
25 हजार से 50 हजार तक आबादी वाली की पालिका
नूरपुर 38 16
स्योहारा 46 23
नहटौर 94 61
अफजलगढ़ 103 68
25 हजार तक की आबादी वाली नगर पंचायतें
मंडावर 86 26
साहनपुर 105 40
सहसपुर 135 55
हल्दौर पालिका 145 148
जलालाबाद 259 68
झालू 430 284
बढ़ापुर 434 286
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें