चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक को गृहस्वामी ने ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया। ग्रामीणों ने रस्सी से उसके हाथ पैर बांधकर पूछताछ की। कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी की। युवक ने बताया कि वह पास के ही गांव सिजौली का निवासी मोहसिन है। ग्रामीणों ने उसके परिजनों को बुला लिया। परिजनों के अनुरोध पर ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया।
इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने गृहस्वामी सुलेमान पुत्र नवाब अली निवासी शादीपुर से पूछताछ की। सुलेमान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि परिजनों के समझाने तथा युवक के भविष्य में गलती न करने के आश्वासन पर उसे छोड़ दिया गया। उसके जाने के बाद पता लगा कि वह उसका मोबाइल फोन चुराकर ले गया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।