फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पूरी रात कमरे के बाहर बैठा रहा तेंदुए का जोड़ा, घर में घुसकर गाय को खा गया बाघ

Thu, 05 Sep 2024 06:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर जिले में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंसानों के साथ ही जानवरों पर भी हमला हो रहा है। वहीं अब बाघ ने भी दस्तक दे दी है। इससे हर जगह दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
Leopard attacked a man - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराना कालागढ़ के भिक्कावाला पंप नहर के निकट रईस अहमद के आंगन में बंधी गाय पर बाघ ने हमला कर निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल नगीना रेंज के वन अधिकारियों को दी। एक वनकर्मी मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से गाय को दफना दिया गया। 
विज्ञापन

 

बिजनौर के पैजनिया क्षेत्र के गांव गाजीपुर में गुलदार (तेंदुए) ने कुत्ते का शिकार कर लिया। पूरी घटना गांव के ही संसार सिंह के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों ने प्रशासन से पिंजरा लगवाने की मांग की।
 

पैजनिया के ग्राम इनामपुरा में सीडी इंटर कालेज के प्रबंधक सुशांत ऐरन का कृषि फार्म है। फार्म में आधा दर्जन से अधिक पशु हैं। तीन दिन से गुलदार का जोड़ा उनके फार्म के पास दिखाई दे रहा है। इस कारण पशुओं को अंदर कमरे में बांध कर सोना पड़ रहा है। बुधवार की रात्रि भी गुलदार का जोड़ा पूरी रात पशुओं के कमरे के बहार बैठा रहा। गुलदार ने कई बार कमरे के दरवाजे पर पंजे मारकर तोड़ने का भी प्रयास किया। वन रेंजर महेश गौतम का कहना है कि शीघ्र गुलदार के जोड़े को ट्रैप कर पकड़ लिया जाएगा।
 
विज्ञापन

धामपुर क्षेत्र के गांव मोहड़ा में बृहस्पतिवार तड़के गुलदार ने जंगल में नीलगाय को निवाला बना लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, नहटौर क्षेत्र के शमशाबाद गांव में भी गुलदार से ग्रामीण परेशान हैं। वन विभाग के क्षेत्राधिकारी गोविंद राम गंगवार ने बताया कि शमशाबाद में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें