फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चंद्रशेखर बोले- देश में सुरक्षित नहीं है संविधान और लोकतंत्र, लोकसभा चुनाव को लेकर आसपा की ये बड़ी तैयारी

Sat, 16 Dec 2023 08:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। जानिए लोकसभा चुनाव के लिए आसपा की क्या तैयारी है।
विज्ञापन
बिजनौर में चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की उपेक्षा कर रही है। बिजनौर में शनिवार को कोटला स्थित इतवार बाजार के मैदान में आयोजित बहुजन एकता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि आज देश में संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन


इसे बचाने के लिए आसपा को ताकतवर होना जरूरी है। राजनीति में समानता जरूरी है। यदि समानता नहीं होगी तो देश मजबूत नहीं होगा। देश में मौजूदा सरकार सीबीआई और ईडी का डर दिखाकर लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है। हमें अपना स्वाभिमान बचाने व आत्म सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं के लिए सड़कों पर लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन संसद में आवाज उठाने के लिए हमें अभी से ही गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ना होगा। उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और आगामी लोकसभा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: UP: MIT कॉलेज में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इस हालत में मिली लाश, हॉस्टल की फीस को लेकर था परेशान
विज्ञापन

चंद्रशेखर ने स्थानीय वाल्मीकि बस्ती व गांव भनेड़ा में भी संगोष्ठी आयोजित कर लोगों को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। अकरम खां की अध्यक्षता और जिला प्रभारी रजत कुमार व सभासद पति मौअजिज यार खां के संयुक्त संचालन में आयोजित सम्मेलन में ललित कुमार दानिश खान, महक सिंह, ललित कुमार, विवेक सैन, वजाहतुल्लाह खां, पूर्व प्रधान बिशम्बर सिंह आदि रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut: युवती की शादी में मंडप पर तैनात रही पुलिस, ड्रोन से की निगरानी, वजह कर देगी हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें