फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 50 हमलावरों ने रोडवेज डिपो में मचाया आतंक, चालक-परिचालकों को लात-घूंसों से पीटा, आंदोलन शुरू

Fri, 22 Dec 2023 01:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : घटना के विरोध में चालक व परिचालकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
चालक-परिचालकों से घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के धामपुर में अज्ञात करीब 50 से अधिक लोगों ने रोडवेज बस डिपो के भीतर घुसकर चालक व परिचालकों के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। रोडवेज डिपो के इंचार्ज सोमपाल सिंह सहित करीब एक दर्जन से अधिक चालक व परिचालक घायल हुए हैं। इस घटना के विरोध में चालक व परिचालकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी है। वहीं, पीड़ित कर्मचारियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे नाराज होकर रोडवेज बस डिपो के चालक व परिचालकों ने बसों का चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी। आंदोलन जारी रहेगा।

परिचालक दिलीप सिंह, प्रदीप कुमार, अतुल कुमार, निर्भय यादव, रविंद्र कुमार, परविंदर कुमार, रजनीश कुमार, इंद्रजीत, प्रदीप चौहान आदि ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे के आसपास की है। बताया गया कि कुछ लोगों का डिपों से बाहर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। लेकिन हमलावरों ने यह समझा कि मारपीट करने के आरोपी धामपुर रोडवेज बस डिपो के चालक व परिचालक हैं। आरोपियों ने बगैर जानकारी किए धामपुर रोडवेज बस डिपो पर धावा बोल दिया। आरोपियों की संख्या करीब 50 से अधिक थी। 

इस दौरान आरोपियों के सामने जो भी चालक व परिचालक आया उसी को लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीटा गया। इस घटना से स्टाफ और वह मौजूद अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिससे रोडवेज बस डिपो के इंचार्ज सोमपाल सिंह सहित करीब एक दर्जन से अधिक चालक व परिचालक घायल हो गए। घायलों में दीपक शर्मा, विपिन, दिलीप, विपिन, प्रदीप, रविंद्र निरंकारी आदि शामिल हैं। 

इनमें से इंचार्ज सोमपाल सिंह और परिचालक दीपक कुमार शर्मा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने रात में ही पुलिस को तहरीर दे दी थी।। लेकिन पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। जिससे चालक व परिचालकों में भय का माहौल बना हुआ है। 

चालक और परिचालकों का कहना है कि जब तक पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनका चालान नहीं करती है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। घटना के बाबत चालक व परिचालकों ने रोडवेज डिपो के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया दिया है।

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत बोले- उपराष्ट्रपति के नाम पर जाति को भड़का रही भाजपा, अयोध्या बुलावे के सवाल पर कही बड़ी बात
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार : अपर पुलिस अधीक्षक
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह का कहना है कि रोडवेज डिपो के कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: होटल ब्रॉडवे इन का मालिक काजमी गिरफ्तार, अतीक से था ये कनेक्शन, करोड़ों की GST चोरी का आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें