फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हिमगिरी एक्सप्रेस के S-5 कोच के पहियों में लगी आग, मचा हड़कंप, फिर यात्रियों ने बड़ा हादसा होने से बचाया

Fri, 22 Dec 2023 12:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : सुपह फास्ट हिमगिरी एक्सप्रेस के S-5 कोच के पहियों में आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद कड़ी मशक्कत कर बड़ा हादसा होने से बचाया गया।
विज्ञापन
हिमगिरी एक्सप्रेस के S-5 कोच के पहियों में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में नगीना रेलवे स्टेशन से कुछ पहले सुपर फास्ट हिमगिरी एक्सप्रेस के एस-5 कोच के पहियों में धुएं के साथ आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन में चल रहे कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब एक घंटा ट्रेन घटनास्थल व नगीना स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन


जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली सुपरफास्ट हिमगिरी एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह करीब 10:20 बजे जब बूंदकी रेलवे स्टेशन से नगीना की तरफ चली तो फाटक संख्या 73/74 के बीच यात्रियों ने एस-5 कोच के पहियों से तेज धुआं व आग लगती हुई देखी तो बोगी में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा

विज्ञापन

सूचना पर ट्रेन रुकी तो आनन-फानन पूरी बोगी के यात्री नीचे उतर गए। ट्रेन में चल रहे मैकेनिकों की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि पहियों के ब्रेक शू जाम होने के कारण ऐसा हुआ है।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर
विज्ञापन

बताया गया कि करीब 21 मिनट ट्रेन नगीना रेलवे स्टेशन पर भी रुकी रही। वहीं, फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर सब कुछ ठीक-ठाक पाने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें