फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5100 दीयों से जगमगाया बैराज गंगा तट

विज्ञापन
बिजनौर में गंगा बैराज पर गंगोत्सव कार्यक्रम के तहत गंगा में दूध प्रवाहित करते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। बैराज पर दीयों की रोशनी से सोमवार शाम आलौकिक नजारा रहा। सूरज की रोशनी मंद पड़ते ही 5100 दीयों की रोशनी से गंगा तट जगमगा उठा। नमामि गंगे, गंगा उत्सव के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गंगा आरती और भजन संध्या हुई।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा बिजनौर बैराज गंगा तट पर नमामि गंगे गंगा उत्सव 2021 का आयोजन किया गया। परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश से आए संतों की मंडली ने भजन संध्या की। वहीं, गंगा आरती के साथ वेद मंत्रों की ध्वनि से गंगा तट गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, डीएम उमेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक सुचि चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम ने किया। गंगा तट पर 5100 दीये प्रज्ज्वलित किए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वे बहुत सौभाग्यशाली हैं जो उनका जन्म गंगा किनारे हुआ।
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि गंगा तट से सभ्यताओं की शुरुआत हुई है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने गंगा की महिमा का बखान किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और किसान इंटर कॉलेज की छात्राओें ने नमामि गंगे पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। दीप प्रज्ज्वलन के बाद गंगा तट पर आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में तमाम भाजपाइयों के साथ दीपक गर्ग, मोनू, रामदर्शन अग्रवाल और राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को प्रभारी मंत्री, जिपं अध्यक्ष और सदर विधायक ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

दीपावली के बाद उड़ेंगे हॉट एयर बैलून
गंगा महोत्सव और दीपावली मेले में बैराज के समीप हॉट एयर बैलून भी उड़ाए जाने थे। आतिशबाजी और कुछ विभागों की एनओसी न मिलने के कारण इसे स्थगित कर दिया है। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि दीपावली के बाद हॉट एयर बैलून का ट्रायल किया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि गंगा तट पर बेहतर काम कराए जाएं ताकि बिजनौरवासी प्रतिदिन गंगा आरती में शामिल हो सकें।

बिजनौर में गंगा बैराज पर गंगोत्सव कार्यक्रम के तहत गंगा की आरती करते लोग।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में गंगा बैराज पर गंगोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें