फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा बाजार, धनतेरस पर बाजार पर धन की बरसात होने के के आसार

विज्ञापन
बिजनौर में दीपावली के लिए खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दीपावली पर खरीदारों को लुभाने के लिए बाजार तैयार
विज्ञापन

बिजनौर। धनतेरस के लिए व्यापारियों ने बाजार को सजा दिया है। सोमवार तड़के से ही व्यापारी दुकानों को सजाने में लग गए। मुख्य बाजार की सड़क पर अब केवल पैदल भर चलने की जगह बची है। सोमवार को आधी रात तक व्यापारी दुकान लगाने में लगे रहेंगे। बाजार में ग्राहकों की भीड़ भी उमड़ रही है। गली, मोहल्लों तक की दुकानों में भी झालर बिक रही हैं। ग्राहक किसी को भी निराश नहीं कर रहे हैं। उम्मीद है कि धनतेरस पर बाजार में जमकर पैसा बरसेगा।
धनतेरस मंगलवार को है। जिले में हर बार धनतेरस बाजार में नई जान फूंक देती है। इस बार भी धनतेरस को भुनाने के लिए व्यापारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। धनतेरस के लिए दुकानों में खास सजावट की जा रही है। बड़े प्रतिष्ठान तो पहले ही झालरों से जगमग हो रहे हैं। बाजार में दुकानदारों ने सड़क को भी कब्जा लिया है और झालर, मोमबत्ती, दीये, पोस्टर, सजावट के सामान आदि सजा दिए हैं। जो ग्राहकों को जितना लुभा देगा उतना ही माल ज्यादा बिकेगा। बर्तनों का बाजार और सराफा बाजार घंटाघर से पुरानी तहसील की ओर स्थित है। यहां पर व्यापारी रात में दुकान बाहर लगाना शुरू कर देंगे। वाहनों की एजेंसी वाले भी धनतेरस को मनाने के लिए पूरी तरह तैैयार हैं। कई वाहनों की काफी पहले एडवांस बुकिंग हो चुकी है। मंगलवार को बाइकों की और ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद है। वहीं प्रतिष्ठानों के साथ साथ अब गली-मोहल्लों के घरों में भी झालरों से पूरी सजावट हो गई है। घर झालरों की रोशनी से जगमग हो गए हैं। दीयों का मुख्य बाजार राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर लगा है। यहां भी काफी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने चांदी के सिक्कों की आज भी डिमांड
धनतेरस के लिए सराफा बाजार में चांदी के पुराने सिक्कों की हर साल की तरह इस बार भी खूब डिमांड है। इसके लिए पहले ही सराफा व्यापारियों ने तैयारी कर ली है। माना जाता है कि पुराने सिक्के ज्यादा शुद्ध होते हैं। वहीं इनका दाम भी नए सिक्कों से ज्यादा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें