फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप
विज्ञापन

शेरकोट। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेयर व सहायक ने जिलाधिकारी बिजनौर को शिकायतीपत्र देकर शेरकोट एक वार्ड सभासद के पति सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व विरोध करने पर जानमाल का खतरा होने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अनुज कुमार ने बताया कि वह बिजनौर का निवासी है। दीपक ग्राम हर्रावाला थाना रेहड़ को निवासी है। वे दोनों प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) डूडा विभाग बिजनौर में क्रमश: सर्वेयर व सहायक के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में नगरपालिका शेरकोट में सर्वे कर रहे हैं। आरोप है कि वार्ड संख्या 20 के सभासद पति उनके सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर धमकी देते हैं कि यदि उसकी मनमर्जी के मुताबिक काम नहीं किया तो उन्हें शेरकोट में सर्वे नहीं करने दिया जाएगा। झूठे आरोप लगवाकर नगरपालिका से हटवा दिया जाएगा। उन्होंने डीएम से जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, सभासद पति ने लगे आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि वह अपने वार्ड में गलत काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें