फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर गिरा, बच्चा और दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंटर गिरा, बच्चा और दो महिलाएं घायल
विज्ञापन

नगीना। नगर के एक मोहल्ले में सोमवार रात मकान के एक कमरे का लिंटर गिरने से कमरे में सो रहा दो वर्षीय बालक और दो महिलाएं घायल हो गईं। तीनों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कस्बा निवासी खुर्शीद एक छोटे से मकान में अपने परिवार के साथ रहता है और कपड़ों पर प्रेस करने का काम करता है। मकान में स्थित एक कमरे में खुर्शीद की बेटी रजिया (22), रिश्तेदारी से आया दो वर्षीय बालक रिहान और 26 वर्षीय राबिया सो रहीं थीं। सोमवार रात्रि करीब 11 बजे कमरे के लिंटर का कुछ हिस्सा नीचे गिर गया। जिसमें तीनों घायल हो गए। परिजनों ने तीनों का एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। लेखपाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर तहसील में सौंप दी है। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार कमरे का लिंटर करीब 20-25 साल पुराना था। जिसके कारण उसका कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। घटना देवीय आपदा में नहीं आती, इसलिए सरकारी मदद की गुंजाइश बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें