फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: माॅर्निंग वाॅक पर निकला था शख्स, अचानक सामने आ गई माैत, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Fri, 04 Oct 2024 11:56 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में रेहड़ थानाक्षेत्र में माॅर्निंग वाॅक पर गए युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक माैत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो व माैके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर जनपद के रेहड़ में मार्निंग वाॅक पर  गए  युवक की  अज्ञात वाहन की टक्कर से  मौत हो गई।  घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


नौशाद (40) पुत्र महबूब सलमानी निवासी रेहड़  शुक्रवार की सुबह हाईवे किनारे टहलने गया था, जहां अज्ञात वाहन ने उसे  टक्कर मार दी।दुर्घटना में नौशाद गंभीर घायल हो गया।दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।   

यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ में पांच लाख लोगों को 24 दिन नहीं मिलेगा गंगाजल, BKU का थाने में आठवें दिन धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की  सूचना  पर पुलिस ने तत्काल मौके पर  जाकर  घायल  को पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर भर्ती कराया गया जहां चिकित्सको ने उसे  मृतक घोषित कर दिया। उधर थाना  निरीक्षक किशन अवतार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया। 

परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फरार वाहन की तलाश के लिए हाईवे किनारे लगें सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाली जा रही हैं। मृतक के भाई इरशाद अहमद के मुताबिक नौशाद शुक्रवार की सुबह हाईवे 74 की किनारे टहलने गया था। 

राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेहड़- बादीगढ़ के बीच संत रविदास पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन टक्कर लगने से नौशाद की मौत हो गई। टक्कर मारकर वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। मृतक नौशाद जसपुर (उत्तराखंड) में अपना निजी क्लीनिक चलाता था। नौशाद अपने पीछे तीन मासूम  बेटियों सहित परिवार को बिलखता छोड़ गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें