अस्पताल में भर्ती मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
चांदपुर क्षेत्र में शहर से लेकर गांव तक लोग कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़ गए। बीमार लोगों को सीएचसी ले जाया गया। यहां लगातार संख्या बढ़ती रही तो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई। कुट्टू का आटा कहां से आया, खाद्य विभाग की टीम इसकी जांच में जुट गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि फिलहाल कस्बे की तीन दुकानों को चिन्हित किया गया है। मरीजों से बातचीत के बाद मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की टीम भी कर रही अस्पतालों का दौरा
चांदपुर के निजी अस्पतालों में भी प्रशासन की टीम ने दौरा किया। निजी अस्पतालों में भी बीमार काफी काफी संख्या में भर्ती हैं। मरीजों की हालात को देखते हुए उन्हें रेफर करने की व्यवस्था भी की जा रही है। देर रात तक मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी।