फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अस्पताल में बालिका के मौत के मामले में तीन सदस्य कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नजीबाबाद मार्ग पर स्थित श्री गोपाल हॉस्पिटल में सात वर्षीय बालिका की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। इसकी जांच के लिए सीएमओ ने तीन सदस्य कमेटी की है। कमेटी जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन


हल्दौर के मोहल्ला तोलावाला निवासी संजीव मिश्रा ने बुधवार को बुखार होने पर अपनी सात वर्षीय बेटी प्रिशा को श्री गोपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। बुधवार देर शाम बच्ची की हालत गंभीर थी, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे के बाद कोई डॉक्टर या चिकित्साकर्मी उसे देखने नहीं आया। परिजनों ने कई बार अस्पताल स्टाफ से डॉक्टर को बुलाने की मांग की, लेकिन समय पर उपचार नहीं मिल सका। इलाज नहीं मिलने पर बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया। अब इस मामले की जांच के लिए सीएमओ ने तीन सदस्य कमेटी गठित की है। जिसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, फिजिशियन डॉ. राजेश डाबरे, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार शामिल हैं। सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि बालिका की मौत के मामले में तीन सदस्य कमेटी गठित कर दी है। कमेटी जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें