फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह की बारगाह में सजदा

Wed, 08 Oct 2014 05:31 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद भर में ईद का त्योहार सादगी और शांतिपूर्वक मनाया गया। मुस्लिमों ने कौम और मुल्क की तरक्की की दुआ करते हुए नमाज अदा की।
विज्ञापन

ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए हजारों की संख्या में नमाजी पहुंचे। शहर काजी ताहिर अली के भाई काजी डॉ. मजहर अली ने नमाज से पहले हुई तकरीर में कहा कि कश्मीर में बाढ़ ने सब कुछ तहस-नहस कर कर दिया है। उन्होंने कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी सतेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद सिंह, एसपी सिटी कल्पना सक्सेना, एसडीएम अंजूलता, सीओ सिटी राजेश कुमार, प्रभारी ईओ डीके अग्रवाल आदि ने ईद की बधाई दी। वहीं, मुस्लिम मुहल्लों में मेले जैसा माहौल रहा। बच्चों ने चाट, पकौड़ी खाकर, झूले झूलकर और ऊंट की सवारी कर ईद का आनंद लिया।
नगीना। ईदगाह पर इमाम मौलाना महमूदुल हसन कासमी, जामा मस्जिद पर कारी इकराम, शिया ईदगाह पर मौलाना हसन अली जैदी, पत्थर वाली मस्जिद में हाफिज हिफजुर्रहमान, आबूशाह वाली मस्जिद में हाफिज फसीहउल हसन शमसी, दौलतशाह वाली मस्जिद में मुफ्ती फुजैल अहमद, शाहजहीर घास मंडी वाली मस्जिद में मौलाना निसार ने नमाज अदा कराई। ईदगाह पर पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान, शेख शाहनवाज खलील, सपा नगराध्यक्ष शेख राशिद, राज्यमंत्री मनोज पारस के भाई धर्मेंद्र पारस, हिंदू इंटर कॉलेज प्रबंधक साहू कपिल कुमार समेत अनेक सपा नेताओं ने अपने-अपने कैंपों में नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

बढ़ापुर। कस्बे की ईदगाह पर सुबह नौ बजे नमाज जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती वसीम अहमद ने अदा कराई। नमाज से पहले हुई तकरीर में मोहल्ला पठानान के मदरसा काशीफुल उलूम के सदर मुदर्रिस मौलाना मोहम्मद इकराम ने दीन-दुखियों की सेवा करने को कहा।
विज्ञापन

नूरपुर। ईद-उल-अजहा पर सुबह साढ़े आठ बजे बिजनौर मार्ग स्थित ईदगाह पर शहर इमाम मोहम्मद अली ने नमाज अदा कराई। नौ बजे सय्यैदों वाली मस्जिद, चांद तारा मस्जिद, एक मीनार मस्जिद, नुरानी मस्जिद एवं जकरिया मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। उधर, राजा का ताजपुर में कारी अख्तर ने ईदगाह पर ईद की नमाज की अदा कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें