फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा ही निकला मां का कातिल

Wed, 08 Oct 2014 05:31 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव मुकरंदपुर में 50 हजार रुपये के लिए इकलौते बेटे ने ही मां का कत्ल किया था। इसके बाद उसने बदमाशों के आने का शोर मचा दिया और कमरे से दो राउंड फायरिंग भी की। सोमवार को पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव मुकरंदपुर निवासी शिक्षा देवी (55) पत्नी स्व. यशपाल सिंह की सोते समय चार अक्तूबर की रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रखे संदूक के ताले खुले मिले थे और सारा सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। मृतका के इकलौते बेटे जोनू ने बदमाशों द्वारा मां की हत्या किए जाने का शोर मचाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस शुरू से ही जोनू पर शक कर रही थी। सोमवार को एसओ रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि शिक्षा के नाम तीन बीघा जमीन थी। इस पर उसने किसान क्रेडिट कार्ड और परिचितों से उधार पैसे लेते हुए दो साल पहले जोनू की शादी की थी। कर्जा बढ़ने पर उसने दो बीघा जमीन तीन लाख रुपये में बेच दी और कर्जा उतारकर बचे 50 हजार रुपये बैंक में जमा कर दिए। शिक्षा इन रुपयोें को अपनी विवाहित बेटी जूली को देना चाहती थी। इसका जोनू विरोध करता था। इस बात को लेकर उसका मां से कई बार विवाद भी हुआ। उसने योजना बनाकर पत्नी स्वाति को मायके भेजा और मौका देखकर मां की गला घोंटकर हत्या कर दी।

खुद की ही बनाई योजना में फंसा जोनू
मां को मारने के लिए बनाई गई योजना में जोनू खुद ही उलझ गया। उसने मां की हत्या की और अपने कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर खिड़की के रास्ते कमरे के अंदर चला गया। खिड़की से ही उसने फायरिंग की और खिड़की अंदर से बंद कर शोर मचा दिया। ग्रामीणों, पुलिस को सबसे पहले इसी बात पर शक हुआ की जोनू खिड़की खोलकर बाहर क्यों नहीं आया। इसके अलावा उसके चेहरे, पीठ पर खरोंचों के निशान पाए गए।
विज्ञापन


दो महीने से कर रहा था योजना पर काम
जोनू ने मां की हत्या की योजना पर दो महीने पहले से ही काम शुरू कर दिया था। उसने अपने घेर में लगी कुट्टी काटने की मशीन पर लगी मोटर दो बार खुद ही चोरी से हटाकर घेर में एक ओर डाल दी। दोनों बार उसने घेर में चोरों के आने का शोर मचाया। ग्रामीण इकट्ठा होकर उसके घर आते तो कहता कि उसके शोर मचाने पर चोर मोटर छोड़कर फरार हो गए। उसने गांव में ऐसी अफवाह उड़ा दी कि उसका मकान चोरों की नजर में है। उसने गांव में पंचायत कर रात को उसकी गली से गुजरने वाले को गोली मार देने का ऐलान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें