फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-जीप की भिड़ंत

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शनिवार शाम गंज मार्ग पर थाने की जीप और कार की भिडंत में शहर कोतवाल समेत चार पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार फादरसन स्कूल चांदपुर के प्रधानाचार्य को भी चोट आई हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मोहर्रम के जुलूस के मार्गों का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम मंजूलता, एएसपी हरिचंद और शहर कोतवाल एसकेएस प्रताप दौरे पर निकले थे। सिंधू फार्म से एक किलोमीटर आगे चांदपुर की ओर से आ रही मारुति कार और पुलिस जीप में भिड़ंत हो गई। जीप में सवार शहर कोतवाल एसकेएस प्रताप, चालक चंद्र बोस, आरक्षी अमित यादव और अमित गहलौत घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई वह धूधू कर जलने लगी। कार में सवार फादरसन स्कूल चांदपुर के प्रधानाचार्य विकास त्यागी को भी चोट आई। पुलिस ने प्रधानाचार्य को हिरासत में ले लिया है। सभी घायलों को एएसपी की गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

शीशे तोड़कर विकास को बाहर निकाला
दुर्घटना के बाद पुलिस की गाड़ी देखकर विकास त्यागी ने कार के शीशे चढ़ा लिए और कार अंदर से लॉक कर ली। कार को धूधू कर जलती देख कोतवाल एसकेएस प्रताप और उनके सहकर्मी अमित गहलौत और अमित यादव ने चोट की परवाह किए बिना जीप से निकले और कार के शीशे तोड़कर विकास को बाहर निकाला। एसडीएम मंजूलता ने विकास की पहचान की।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
स्योहारा। ग्राम लदावली मुरादाबाद की आशादेवी अपने पति के साथ अपने बीमार रिश्तेदार भगवानदास चायवाला की खैर खबर लेने बाइक से स्योहारा आ रही थी। पीछे से आ रहे किसी बाइक ने टक्कर मार दी। आशादेवी की गिरकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
सरकारी मोबाइल व मैगजीन भी जली
कार का शीशा तोड़कर निकालते समय कोतवाल की जब से सरकारी मोबाइल और एक पुलिस पुलिस कर्मी की इंसास रायफल की मैगजीन भी कार में जा गिरी। मैगजीन में 15 कारतूस थे। कारतूस समेत मैगजीन और मोबाइल आग में जल गए। जले कारतूस पुलिस को कार से मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें