फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो दिन में बुखार के 728 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बदल रहे मौसम के बीच जिला तप रहा है। पिछले दो दिन में जिले में 728 बुखार के मरीज मिले हैं। इनमें गुरुवार को 342 बुखार के मरीज चिन्हित किए गए। बुखार के साथ साथ पांच बिंदुओं पर स्वास्थ्य विभाग की 1345 टीमों ने जिलेभर में करीब 75 हजार घरों में मरीज तलाशे।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर 16 सितंबर तक जिलेभर में पांच बिंदुओं को लेकर सर्वे चलाया जा रहा है। इस सर्वे में टीबी, टीकाकरण से छूटे लोगों, बुखार के मरीजों की तलाश की जा रही है। बिजनौर में बुधवार को जहां 386 बुखार के मरीज मिले थे, वहीं बृहस्पतिवार को 342 बुखार के मरीज चिह्नित किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण से छूटी 804 गर्भवती महिलाएं, शन्य से दो वर्ष आयु के 2218 बच्चे, कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज से छूटे 45 प्लस के 14712 लोगों को चिह्नित किया। इसके अलावा 425 लक्षणयुक्त मरीज चिह्नित किए गए। इनमें बुखार के 320, बुखार के साथ पेट दर्द के 12, बुखार के साथ उल्टी के एक, बुखार के साथ जाड़ा आने के एक, सांस लेने में दिक्कत के 08, दो सप्ताह से अधिक खासी के 10, सर्दी जुकाम के 61 मरीज चिह्नित किए गए। इन मरीजों की शुक्रवार को सैंपलिंग कराई जाएगी। डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि सर्वे का उद्देश्य बीमार मरीजों को समय से उपचार दिलाना है। ताकि संक्रामक बीमारी आगे न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें