फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव महमूदपुर में महिला की गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में मिले महिला के शव के बारे में परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गांव महमूदपुर में महिला की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। गांव महमूदपुर में जंगल से पशुओं का चारा लेने गई महिला का शव खेत में पेड़ से बंधा मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की कपड़े से गला घोटकर हत्या करना माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
गांव महमूदपुर निवासी बबीता बेटी रेखा के साथ जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। बताया जा रहा है कि बबीता ने बेटी को चारा लेकर घर भेज दिया था। काफी समय तक बबीता के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन गांव वासियों के साथ बबीता की तलाश में जंगल गए। जंगल में तलाश करते समय दोपहर करीब डेढ़ बजे बबीता का शव कपड़े से ईख के खेत की डोल पर खड़े पेड़ से बंधा मिला। शव मिलने से गांव व परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शुभ सूचित के मुताबिक बबीता बेटी के साथ जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। बबीता के घर न पहुंचने पर तलाश करते समय उसका शव रामकुमार व मुस्तकीम के गन्ने के खेत की डोर पर खड़े पेड़ से दुपट्टे से बंधा मिला है। मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला गला घोटकर हत्या करने का लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें