विकास कार्यों का किया निरीक्षण
बढ़ापुर। बढ़ापुर भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुना।
सोमवार को बढ़ापुर भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के गांव कुंजेटा, मुकंदपुर राजमल, नूरपुर अरब, सादातपुर गढ़ी, जहानाबाद खोबड़ा, शाहलीपुर कोटरा, चिलकिया, भाऊवाला, जमालपुर ढ़ीकली, सारंगवाला व नंगलालद्दा आदि गांवों में जाकर ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुना। विधायक ने भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में कराए गए विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। विधायक ने ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासपरक योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा नेता ठाकुर रामपाल सिंह, भाजपा नेता व कोतवाली की कार्यवाहक ब्लॉक प्रमुख के पति पंकज अग्रवाल, नरेंद्र सिंह चौहान, डा रामकुमार सिंह, विक्की बाल्मीकि, खुशहाल सिंह, संजीव कुमार बंटी, भूपेंद्र चौहान व हेमपाल सिंह आदि उनके साथ रहे।