आग में युवक और किशोरी झुलसे
शेरकोट। शार्ट सर्किट से लगी आग में युवक और किशोरी सहित तीन दुधारू पशु झुलस गए। मोहल्ला समना सराय निवासी उदय सिंह की घर के बराबर में ही पशुशाला है। सोमवार दोपहर घर पर उदय सिंह का पुत्र सुखवीर सोया था। अचानक पड़ोसियों ने उसके छप्पर से आग की लपटें उठती देखी। पड़ोसियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर जगदीश व रिंकी पशुओं को बचाने के लिए दौड़े। जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आग की चपेट में आकर तीन भैंस भी झुलस गई। सूचना पर पशु चिकित्सक डॉ. बलराम सिंह मौके पर पहुंचे और पशुओं का उपचार किया। वहीं, झुलसे युवक व युवती को उपचार के लिए धामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने आशंका जताई कि शार्ट सर्किट से आग लगी। परिजनों ने राजस्व विभाग से जांच कर मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।