धामपुर पानपदास समाधी पर आयोजित भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्वालु।
- फोटो : DHAMPUR
बाबा पानपदास समाधि स्थल पर 247वां मेला
धामपुर। परमहंस बाबा पानपदास जी महाराज की गुरु गद्दी एवं समाधि स्थल पर 247वें मेले का आयोजन किया गया। दूर दराज ग्रामों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
क्षत्रिय नगर स्थित समाधि स्थल पर शनिवार को 247वें वार्षिक भंडारे का शुभारंभ मोहल्ला लोहियान स्थित श्रीश्री 108 सतगुरु ब्रह्यनिष्ठ परमहंस बाबा पानपदास जी महाराज के गुरुद्वारे में सत्संग से हुआ। प्रात: आठ बजे निकाली गई विशाल शोभा यात्रा में महंत हरिदास जी महाराज गुरु ग्रंथ साहिब जी को सिर पर विराजमान कर चल रहे थे। अन्य महंत महाराज पानपदास जी महाराज के चित्र को सिर पर धारण किए थे। पारंपरिक पूजा प्रक्रियाओं के अंतर्गत ग्रंथ साहिब जी का पाठ किया गया। परिसर में स्थापित सभी प्रमुख समाधियों व छतरी के अलावा 25 से अधिक संतों महात्माओं की समाधियों पर दूर-दराज के श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर परिवारों में खुशहाली की कामना की। यात्रा में शामिल रामचरन दास, रामशरण दास, हरनाम दास, रघुनाथ दास आदि अनेक संत महात्मा शामिल रहे। सुसज्जित बग्गी पर गुरुद्वारा के महंत हरि दास जी महाराज विराजमान रहे। बैंड द्वारा उच्चारित विभिन्न भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भंडारे में उड़द चावल व मीठे हलवे का का प्रसाद ग्रहण किया। मेले में महिलाओं, बच्चों और युवतियों ने दुकानों पर जमकर खरीदारी की। मेले में ट्रस्टी सचिव जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन अभय कुमार सिंह, डा. अमित कुमार, डीएस चौहान, पूर्व सभासद संतोष राजपूत रहे।