फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवला सीट से चुनाव लड़ेंगी रूचि वीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला सीट से चुनाव लड़ेंगी रुचि वीरा
विज्ञापन

बिजनौर। पूर्व विधायक रुचि वीरा आंवला सीट से बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। रुचि वीरा बिजनौर लोकसभा से बसपा का टिकट मांग रही थीं। बिजनौर सीट की जगह उन्हें आंवला सीट से चुनाव लड़ने की बसपा हाईकमान ने हरी झंडी दी है। रुचि वीरा ने आंवला सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सपा की पूर्व विधायक रुचि वीरा ने लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले सपा को छोड़कर बसपा का दामन थामा था। रुचि वीरा को बिजनौर लोकसभा का प्रभारी बनाया गया था। कुछ लोगों के विरोध करने पर उन्हें बिजनौर लोकसभा से हटा दिया गया था। चांदपुर के पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार को बिजनौर लोकसभा का प्रभारी बना दिया गया। बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा का टिकट लेने के लिए पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार, रुचिवीरा व मलूक नागर पूरी ताकत के साथ लगे थे। सूत्रों के मुताबिक बसपा हाईकमान ने रुचि वीरा को बिजनौर लोकसभा सीट से टिकट देने के लिए मना कर दिया। उन्हें आंवला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा। रुचि वीरा ने आंवला सीट से चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी है। बसपा ने आंवला सीट से रुचि वीरा को चुनाव लड़ाने को हरी झंडी दे दी है। खुद रुचि वीरा ने आंवला सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने की बात कही है। बसपा के कई नेताओं ने बताया कि रुचि वीरा को बसपा ने आंवला सीट से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। बसपा हाईकमान की हरी झंडी मिलने के बाद रुचि वीरा ने आंवला सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। रुचि वीरा ने अपने समर्थकों के साथ आंवला में डेरा डाल दिया है। रुचि वीरा की गिनती जिले के कद्दावर नेताओं में होती है। सपा से विधायक रहते हुए जिले में उनकी खूब तूती बोली। रुचि वीरा व उनके पति उदयन वीरा, जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें