फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउट ऑफ स्कूल बच्चों की खोज में जुटे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
आउट ऑफ स्कूल बच्चों की खोज में जुटे शिक्षक
विज्ञापन

बिजनौर।
परिषदीय स्कूलों में नया शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। शासन के निर्देश पर इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। शिक्षकों को ऑउट ऑफ स्कूल बच्चों को खोजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए शिक्षा सत्र में स्कूलों ऐसे बच्चों का प्रवेश कराया जाएगा। शिक्षकों ने डोर-टू डोर पहुंच कर बच्चों को चिंह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र का आगाज एक अप्रैल से शुरू होना है। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देश पर बीएसए महेश चंद्र ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व शिक्षकों को गांवों में ऑउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर उनका स्कूलों में प्रवेश कराने को कहा है। शिक्षकों को 30 मार्च से पूर्व ऐसे बच्चों को चिह्नित करने को कहा गया है, जो स्कूल नहीं जा रहे हैं। इसके अलावा जिन बच्चों की आयु छह वर्ष पूरी हो गई है, उन्हें भी चिह्नित करने को कहा गया है। स्कूलों में शिक्षकों को कार्ययोजना बना कर नए शिक्षा सत्र की तैयारी शुरू करने को कहा गया है। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को स्कूल चलो अभियान को गंभीरता से लेने को कहा है, ताकि सभी बच्चों का प्रवेश स्कूलों में कराया जा सके। ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी अभी से नए शिक्षा सत्र की तैयारी में जुट गए हैं। न्याय पंचायत स्तर पर तैनात संकुल प्रभारियों को भी इसके लिए आदेश दिए गए हैं। बीईओ अजय कुमार ने बताया कि नए शिक्षा सत्र में छह से 14 आयु वर्ग के सभी बच्चों का प्रवेश स्कूलों में कराने के लिए अभी से बच्चों को चिंहित करने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों के शिक्षक कार्य योजना तैयार बच्चों को चिह्नित करें, ताकि बच्चों का समय से स्कूलों में प्रवेश कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें