फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंकिग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बैनर उतारे
विज्ञापन

स्योहारा। चुनाव आचार संहिता लगते ही पुलिस ने नगर में लगे राजनैतिक दलों के पोस्टर बैनर उतार दिए। आम चुनाव की घोषणा के साथ ही देश भर में आचार संहिता लागू कर दी गई। घोषणा होते ही पुलिस ने नगर व क्षेत्र में लगे राजनैतिक दलों के सभी प्रकार के होर्डिंग, पोस्टर व बैनर उतारने का अभियान शुरू किया। रविवार रात पुलिस ने थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में फव्वारा चौक पर चार पहिया और दुपहिया वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष ने वाहनों की सघन चेकिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इससे पहले शाम के समय पुलिस ने नगर में जगह जगह लगे राजनैतिक पार्टियों के बैनर, होर्डिंग आदि उतरवाये। नगर पालिका स्योहारा ने इस काम में पुलिस का सहयोग किया। सोमवार की दोपहर से फव्वारा चौक पर फिर सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अब कानून व्यवस्था का कड़ाई के साथ पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें