बिजनौर । अलीगढ़ में वकीलों के खिलाफ दर्ज हुए एफआईआर के विरोध मेें मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
जिला बार एसोसिएशन के जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता और सचिव अजीत पंवार के संचालन में हुई बैठक में अधिवक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने को गलत बताया है। बैठक में कहा गया कि अधिवक्ताओं ने कोई कानून विरोधी कार्य नही किया है। इसलिए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने का काई औचित्य नहीं है। बैठक में रिपोर्ट को निरस्त करने की मांग की गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष निरंकार सिंह, विनय देवरा, गजेंद्र चौहान, दिनेश वर्मा, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।